इंडोनेशिया के सैन्य दस्ते व बैंड के लिए राजधानी में विशेष समारोह
28-Jan-2025 11:05 PM 7553
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (संवाददाता) गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के सैन्य दस्ते और बैंड की प्रशंसा के लिए मंगलवार को राजधानी में विशेष समारोह आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार और दिल्ली क्षेत्र के जनरल आफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड में उनकी सफल भागीदारी के लिए इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल की समारोह पूर्वक सराहना की। इस अवसर पर इंडोनेशिया के मार्जिन दस्ते के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी में हुए मुख्य समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^