'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' के विजेता बने स्टीव जिरवा
11-Nov-2024 11:55 AM 2367
मुंबई, 11 नवंबर (संवाददाता) सोनी एंटरटेनमेट टेलिविजन के डांस रियालिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' के विजेता स्टीव जिरवा बन गये हैं।इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को शिलॉन्ग के स्टीव जिरवा के रूप में विजेता मिल गया है। स्टीव को ट्रॉफी और कार के अलावा 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया गया। उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। स्टीव ने फिनाले में हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय को हराया।इंडियाज बेस्ट डांसर में करिश्मा कपूर ने बतौर जज अपनी शुरुआत की। वह कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज पैनल में शामिल हुईं। इस डांस रियलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया।स्टीव जिरवा ने कहा,इंडियाज बेस्ट डांसर जीतना एक सपने के सच होने जैसा है। यह जीत मेरे माता-पिता की है। यह यात्रा सीखने और चुनौतियों से भरी थी, जिसमें लंबे समय तक अभ्यास, समर्पण और निरंतर सीखने की जरूरत थी, लेकिन यह काफी फायदेमंद भी रही। मेरे कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया और इस यात्रा में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^