इंडिया ओपन 2023 में भारतीय चुनौती की राह कठिन
30-Dec-2022 07:02 PM 7713
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (संवाददाता) अगले साल 17 से 22 जनवरी के बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली जाने वाली योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन 2023 के पुरूष एकल में भारत के शीर्ष वरीय खिलाड़ियों किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन को एक क्वार्टर में रखा गया है जिसके चलते क्वार्टर फाइनल में इनमे से सिर्फ एक खिलाड़ी को जाने का मौका मिलेगा वहीं पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु का मुकाबला शुरुआती दौर में थाईलैंड की सुपनिदा कटेथोंग से होगा। एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सीरीज का हिस्सा योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन को इस साल सुपर 750 श्रेणी में अपग्रेड किया गया है जिसका मतलब है कि विश्व बैडमिंटन के लगभग सभी शीर्ष सितारे यहां केडी जाधव इंडोर हाल में एक्शन में नजर आयेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^