इंदौर में दो पक्षों में विवाद, स्थिति नियंत्रण में
02-Nov-2024 12:30 AM 10450
इंदौर/भोपाल, 01 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद आज संघर्ष हो गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राज्य में कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता है। यहां पर “कानून व्यवस्था” का राज है। डॉ यादव ने देर रात एक संदेश में कहा कि दीपावली के अवसर पर इंदौर से जानकारी आयी है कि वहां एक स्थान पर कुछ बच्चों एवं अन्य लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया, जो अनुचित है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं कर सकता। यदि कोई अपने हाथ में कानून लेता है, तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^