इन टाइम टेक चार कर्मचारियों से एक हजार से अधिक तक पहुंची: कुमार
02-Apr-2024 08:07 PM 3390
जयपुर 02 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर से चार कर्मचारियों से शुरु हुई आईटी कंपनी ‘इन टाइम टेक’ अपने पन्द्रह साल के सफर में एक हजार से अधिक कर्मचारियों तक पहुंच गई हैं और उसका आगामी वर्षों में प्रतिवर्ष 250 कर्मचारियों की भर्ती करने का लक्ष्य हैं। कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जीत कुमार ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी अपने आठ वैश्विक कार्यालयों के साथ-साथ हर महाद्वीप में मौजूद होने के साथ न केवल अघिक नौकरियां प्रदान करने की उम्मीद की जा रही है बल्कि समाज के लाभ के लिए विस्तृत तकनीकी और लीडरशिप कार्यक्रम भी करने का लक्ष्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^