इमरान ने लता मंगेश्कर को दी श्रद्धांजलि
06-Feb-2022 11:53 PM 1961
इस्लामाबाद 06 फरवरी (AGENCY) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्री खान ने ट्वीट कर कहा, “ लता मंगेशकर के निधन से उपमहाद्वीप ने दुनिया के उन महान गायकों में से एक को खो दिया है जिन्हें विश्व जानता है। उनके गीतों को सुनकर पूरे विश्व में इतने सारे लोगों को इतना आनंद मिला है।” इसके अलावा इमरान खान के सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर भी लता मंगेशकर के निधन की खबर प्रसारित की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^