इक्वेडर को हराकर सुपर-16 में सेनेगल
29-Nov-2022 11:25 PM 7611
दोहा, 29 नवंबर (संवाददाता) सेनेगल ने इस्माइला सार और कप्तान कलिडो कोलिबाली के गोलों की बदौलत मंगलवार को फीफा विश्व कप 2022 के रोमांचक मुकाबले में इक्वेडर को 2-1 से हराकर सुपर-16 चरण में प्रवेश कर लिया। खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गये ग्रुप-ए मुकाबले में इस्माइला ने 44वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जबकि कलिडो ने 70वें मिनट में गोल जमाकर सेनेगल की जीत सुनिश्चित की। इक्वेडर का एकमात्र गोल मोइसेस कसीडो ने 67वें मिनट में किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^