इजरायल में कोरोना के 40,430 नए मामले
14-Jan-2022 07:46 PM 4487
यरुशलेम 14 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) इजरायल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 40,430 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां इस महामारी के अब तक प्रभावित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 17,13,563 हो गयी, जो देश की कुल आबादी की 18.1 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस महामारी के तीन लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8,293 हो गया। वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या 284 से बढ़कर 306 हो गयी है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,48,192 रह गयी है। वहीं दैनिक सकारात्मकता दर 11.97 से बढ़ कर 12.65 हो गयी है। इजरायल में 5,06,022 लोगों को कोरोना वैक्सीन की चौथी खुराक दी जा चुकी है। इनमें से ज्यादातर 60 साल से अधिक उम्र के लोग हैं। वहीं 43.80 लाख लोगों को वैक्सीन की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज दी जा चुकी है, जो देश की कुल आबादी की 46.35 प्रतिशत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^