हिंदी भाषा को समृद्ध करने में फिल्मों का अहम योगदान है: आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
14-Sep-2024 08:23 PM 5650
अमरोहा, 14 सितंबर (संवाददाता) केरल के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने हिंदी दिवस के अवसर पर शनिवार को मंडी धनौरा में आयोजित हिंदी महोत्सव कार्यक्रम में कहा कि अमीर खुसरो हिंदी के पहले कवि थे, जिनकी अनेक रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। भारत बहुभाषी देश है। यहां तमाम तरह की बोली, भाषा, दर्शन व साहित्य के बावजूद हिंदी देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है। केरल के राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा किसी भाषा की विरोधी नहीं हैं इसलिए विविधता का आदर करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^