हिमाचल:मौसम ने बदली करवट, चोटियों में हिमपात, मैदानों में छाया कोहरा
11-Jan-2025 08:34 PM 8243
शिमला, 11 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। एक सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम बिगड़ा है। लाहौल सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ, मैदानों में कोहरा छाया रहा जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय बूंदाबांदी हुई। इससे प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। रविवार को भी बारिश और हिमपात का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रोें में शनिवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। रविवार को भी कोहरा पड़ने का ‘येलो अलर्ट’ जारी हुआ है। ऊना में शनिवार को ट्रेनें ढाई से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। अधिकांश मैदानी जिलों में सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली। शाम को चार बजे फिर कोहरा छा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^