हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए बूस्टर डोज की तरह-रमेश
10-Dec-2022 10:36 PM 7657
बूंदी 10 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बहुत बड़ा धक्का बताते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के लिए बूस्टर डोज की तरह है। श्री रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस वार्ता में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि हालांकि गुजरात के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में तो कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां दस चुनाव रैलियां की। उनके अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश के हैं। केंद्रीय सुचना एवं प्रसारण मंत्री वहीं के हैं। वे सब चुनाव में लगे हुए थे फिर भी राज्य में “डबल इंजन सरकार” पटरी से उतर गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^