हिमाचल प्रदेश भाजपा नेता प्रवीण शर्मा नहीं रहे
04-Aug-2022 11:15 AM 8261
हमीरपुर/ऊना 04 अगस्त (AGENCY) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रवीण शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। ऊना जिले के पोलियां पुरोहितन गांव के रहने वाले श्री शर्मा ने आज सुबह अपने अंब कसवा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वर्ष 65 वर्ष के थे और उनके परिवार में बीमार पत्नी और एक बेटा है। श्री शर्मा 2003 में पहली बार विधायक चुने गए और उन्हाेंने राज्य में पी के धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में आबकारी एवं कराधान-सह-युवा कल्याण एवं खेल मंत्री के रूप में सेवा दी। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में कांगड़ा जिले में एबीवीपी आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वह राज्य के अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ 18 महीने तक जेल में रहे। श्री शर्मा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ घनिष्ठ संबंध थे और 1998 में जब मोदी हिमाचल प्रदेश के पार्टी मामलों के प्रमुख थे, तब उनके दौरे के दौरान उन्हें अपने स्कूटर पर जिले के विभिन्न हिस्सों में ले जाते थे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री प्रवीण शर्मा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि पार्टी ने अपना एक सबसे मजबूत नेताओं में से एक नेता को खाे दिया है जो हमेशा गरीबों के अधिकार के लिए लड़ा करते थे। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पी के धूमल ने कहा कि श्री शर्मा का निधन उनके लिए एक व्यक्तिगत क्षति है और ऐसा लग रहा था कि “मैंने अपनी आत्मा खो दी है।” संगठन और जनता के लिए काम करने वाले श्री शर्मा को पूरा राज्य हमेशा याद रखेगा। श्री शर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद ऊना जिले के अंब कसवा के पास श्मशान घाट में होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^