हिमाचल में स्कूल बस खाई में गिरी , पांच बच्चे घायल
25-Apr-2024 11:24 PM 5555
ऊना, 25 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में गुरुवार को डीडीएम स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा की बच्चों से भरी एक बस के अप्पर भंजाल में अनियंत्रित होकर खाई गिर जाने से पांच बच्चे घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ लाया गया, जहां से दो बच्चों को अंब रेफर कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर गोंदपुर बनेहड़ा स्थित डीडीएम स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे घर के लिए बस में सवार हो गए। बच्चों को लेकर स्कूल बस मुबारिकपुर आ रही थी। रास्ते में बच्चों को घर उतारने के बाद बस जैसे ही अप्पर भंजाल पहुंची, तो बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के दौरान बस में करीब 10 बच्चे सवार थे। इनमें से पांच बच्चों को चोटें आई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^