हिमाचल में पूरा नहीं हुआ भाजपा का सरकार तोडऩे का सपनाः मुकेश
22-Jul-2024 08:34 PM 8212
ऊना, 22 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार पर सवाल उठने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपने गिरेबां में झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को तोडऩे की साजिश रचने वाले भाजपा के नेता जनता को यह बताएं कि आखिर साजिश क्यों रची गई? उन्होंने कहा कि भाजपा के जो नेता शपथ लेने की जल्दबाजी में थे, वे बताएं कि आखिर शपथ क्यों नहीं हो पाई? श्री अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता पर भाजपा ने चुनाव थोपे और जनता ने भाजपा को पूरी तरह से रिजेक्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मजबूत बनाने के लिए काम किया जा रहा है, विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^