हिमाचल में दो औद्योगिक इकाइयों के गोदामों में भीषण आग लगी
08-Jun-2024 08:01 PM 5415
नाहन 08 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में दो उद्योगों के एक साथ सटे गोदामों में शनिवार दोपहर बाद भीषण आग लग गयी। मौके पर दमकल विभाग की टीम और फैक्टरी कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हैं। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इंदकुश फार्मा और विशाल पैट कंपनियों के हाउसिंग बोर्ड में चल रहे गोदामों में अचानक ही भीषण आग लग गई। दोनों कंपनियों के गोदाम एक साथ सटे हुए हैं। आग दोपहर एक बजे के आसपास लगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^