हिमाचल में बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत,39 घायल
10-Dec-2024 08:22 PM 4501
शिमला, 10 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में मंगलवार की सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 39 अन्य घायल हो गये। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि करसोग से आनी जा रही एक निजी बस आनी के श्वाड-निग़ान सड़क मार्ग पर शकैलड़ नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में लगभग 40 से अधिक लोग सवार थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^