हिमाचल की तरह कांग्रेस झूंठी गारंटियों के नाम पर राजस्थान को न बना ले अपना शिकार-ठाकुर
15-Nov-2023 11:32 PM 2807
जयपुर, 15 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की सभी गारंटियों को झूंठा करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की तरह झूंठी गारंटियों के नाम पर राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी लोगों को गुमराह कर रही है जिसे समझने की जरुरत है। श्री ठाकुर बुधवार को यहां भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सभी गारंटियां पूरी तरह झूंठ हैं। आज से करीब 11 महीने पहले हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए थे जिसमें कांग्रेस ने राजस्थान की तरह ही गारंटियां दी थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिमला में प्रेसवार्ता करके कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। आपके राजस्थान में 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने वादा भी किया था उसका क्या हुआ। बिल्कुल इसी तरह हिमाचल के लोगों को झूठी गारंटियों में गुमराह किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^