हेमन्त सोरेन ने 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन बरहेट एवं 132 के०वी० पाकुड़-राजमहल द्विपथ लिलो संचरण लाइन का उद्घाटन किया
23-Jul-2024 12:29 AM 3037
रांची,22 जुलाई (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज मुख्य रूप से साहेबगंज के बरहेट आने का उद्देश्य आप ग्रामीणों के घरों को रोशन करना है। श्री सोरेन ने आज साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड अंतर्गत सिंगा मैदान में आयोजित 132/33 के०वी० ग्रिड सब-स्टेशन (बरहेट) एवं 132 के०वी० (पाकुड़-राजमहल) द्विपथ लिलो संचरण लाइन का शुभारम्भ एवं विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास तथा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहर का घर हो या फिर गांव में बसा कोई झोपड़ी अब सभी घर रोशन रहे यही हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर ऊर्जा, हर घर बिजली की उपलब्धता उनकी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकल्प हम लोगों का था कि शहर ही नहीं बल्कि गांव में भी बिजली की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए। लम्बे समय से बरहेट आसपास क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीण बिजली की समस्या का दंश झेल रहे थे आज उसका निदान उनकी सरकार कर रही है। आज हमसभी लोग यहां इन्ही समस्याओं का समाधान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज आप सभी की उपस्थिति में बरहेट बिजली सब-स्टेशन ग्रिड का विधिवत उद्घाटन हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^