20-Sep-2024 10:49 PM
3660
गिरिडीह, 20 सितम्बर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड की हेमंत सरकार को सभी मोर्चे पर विफल पर करार दिया और कहा कि इस सरकार ने राज्य के युवाओं, पिछड़ेवर्ग, आदिवासियों, गरीबों एवं माताओं- बहनो के साथ अन्याय किया है।
श्री शाह ने शुक्रवार को गिरिडीह जिले के झारखंडधाम में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के युवाओं, पिछड़ेवर्ग, आदिवासियों, गरीबों एवं माताओं- बहनो के साथ अन्याय किया है। इसलिए ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है। झारखंड की धरती पर बाबा बैद्यनाथ एवं झारखंडीधाम विराजते है बावजूद इसके सरकार ने राज्य की दुर्दशा बना दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो झारखंडी धाम को राष्ट्रीय स्तर विकसीत किया जायेगा।...////...