हेबेई एफसी के कप्तान पर अमानवीय व्यवहार के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध
13-Aug-2021 11:29 PM 1747
बीजिंग, 13 वार्ता (वार्ता/शिन्हुआ) हेबेई फुटबॉल क्लब (एफसी) के कप्तान झांग चेंगडोंग पर यहां सोमवार को चांगचुन याताई के खिलाफ चीनी सुपर लीग मैच में एक प्रतिद्वंद्वी को लात मारने और अपशब्द बोलने के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध और 50 हजार युआन यानी 7751 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। चीनी फुटबॉल संघ (सीएफए) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। सीएफए ने इस मामले में अपने फैसले में कहा, “ झांग चेंगडोंग पर पांच मैचों का प्रतिबंध और 50 हजार युआन का जुर्माना लगाया गया है। विवाद में शामिल होने के लिए वांग के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन पर दो मैचों का प्रतिबंध और 20 हजार युआन का जुर्माना लगाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^