हरियाली अमावस्या : राशि अनुसार कौनसा पेड़ शुभ है आपके लिए
04-Aug-2021 06:45 AM 3608
इस वर्ष रविवार, 8 अगस्त 2021 को हरियाली अमावस्या है। श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या को ही हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन वृक्षारोपण करना अतिशुभ माना गया है। हरियाली अमावस्या के दिन विष्णुप्रिय वृक्ष पीपल, बरगद, तुलसी, केला, नींबू, आदि का वृक्षारोपण करना शुभ माना जाता है। भारतीय संस्कृति में पेड़ों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा रही है। सभी लोगों को घरों में पेड़ लगाने के बारे में शुभाशुभ जानना आवश्यक होता है। ऐसी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रतिनिधि वृक्ष होता है। इसके सान्निध्य और रोपण से शुभफल मिलता है। आइए जानें हरियाली अमावस्या के दिन किस राशि वालों को कौन-सा पौधा शुभ रहेगा- 1. मेष : लाल चंदन 2. वृष : सप्तपर्णी 3. मिथुन : कटहल 4. कर्क : पलाश 5. सिंह : पाडल 6. कन्या : आम 7. तुला : मौलश्र‍ी 8. वृश्चिक : खैर 9. धनु : पीपल 10. मकर : शीशम 11. कुंभ : कैगर खैर 12. मीन : बरगद। अष्टदिग्पाल वृक्ष कौन-से हैं जानिए दिशाओं के अनुसार- ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में राशि के अनुसार पेड़ लगाना सकारात्मक फलदायक माना जाता है। प्रत्येक दिशा में एक प्रतिनिधि वृक्ष दिग्पाल के रूप में दिशाओं की रक्षा करता है। आठ दिशाओं के प्रतिनिधि वृक्ष भवन तथा भूमि पर लगाने से मंगलकारी होते हैं। इसके तहत उत्तर में जामुन, उत्तर पूर्व में हवन, उत्तर पश्चिम में सादड़, पश्चिम में कदम्ब, दक्षिण पश्चिम में चंदन, दक्षिण में आंवला पूर्व में बांस तथा दक्षिण पूर्व में गूलर अष्टदिग्पाल वृक्ष पाए जाते हैं। अत: आप भी हरियाली अमावस्या पर वृक्ष लगाकर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तीज एवं त्यौहार..///..hariyali-amavasya-which-tree-is-auspicious-for-you-according-to-the-zodiac-309471
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^