हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
24-Jan-2022 11:27 PM 7250
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आज 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर सीट से टिकट दिया है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक ने सोमवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इस सूची में शामिल सभी नामों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि हरीश रावत को रामनगर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाई रावत को लैंसडाउन विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा है। हरक सिंह रावत इसी सीट से अपनी पुत्रवधू को टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना को देहरादून कैंट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने दो दिन पहले ही 53 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस तरह से 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^