हरदोई : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार की मौत दो झुलसे
23-Sep-2022 11:51 PM 8418
हरदोई, 23 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीते 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य झुलस कर घायल हो गये हैं। पुलिस के अनुसार घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के कुंवरियापुर के रहने वाले श्यामलाल खेत में अपने जानवर चरा रहे थे। इस बीच बारिश से बचने के लिये श्यामलाल एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^