हर वर्ग के हितों को पूरा करने वाला है आम बजट : भाजपा
01-Feb-2023 09:16 PM 7073
लखनऊ 01 फरवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने आम बजट का स्वागत करते हुये इसे सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग के हितों को पूरा करने वाला बताया। श्री चौधी ने बुधवार को कहा कि केन्द्रीय बजट 2023-24 में सशक्त-समृद्ध नए भारत के निर्माण का संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है। बजट की सात प्राथमिकताएं है, जो सप्तऋषि की तरह “अमृतकाल” में भी नए भारत की समृद्धि एवं देश को आर्थिक मोर्चे पर महाशक्ति बनाने में हमारा मागदर्शन करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^