हमें प्रत्येक थाने को महिला फ्रेंडली बनाना है: अशोक
17-Jan-2023 11:24 PM 1696
देहरादून 17 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने कहा कि हमें प्रत्येक थाने को महिला फ्रेंडली बनाना है। साथ ही, पुलिस कर्मियों द्वारा अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन एवं सालगिराह पर आकस्मिक अवकाश हेतु अनुरोध किया जाता है, तो उन्हें तुरंत अवकाश दिया जाए। श्री कुमार ने मंगलवार को परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न ऑपरेशनल एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें प्रत्येक थाने को महिला फ्रेंडली बनाना है। साथ ही, पुलिस कर्मियों द्वारा अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन एवं सालगिराह पर आकस्मिक अवकाश के अनुरोध पर उन्हें तुरंत अवकाश दिया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^