हमें अंडर-23 टीम में सही संतुलन ढूंढने की जरूरत : स्टिमैक
22-Oct-2021 06:53 PM 1826
दुबई, 22 अक्टूबर (AGENCY) भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगर स्टिमैक ने एएफसी अंडर-23 एशियाई कप क्वालीफायर के रविवार को ओमान के खिलाफ भारतीय टीम के पहले मैच से पूर्व कहा कि उन्होंने अपने खिलाड़ियों से सतर्क रहने और प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सही संतुलन खोजने के लिए शांत रहने के लिए कहा है। स्टिमैक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “हर देश के पास प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और उनके अंडर-23 खिलाड़ी पहले से ही अपने-अपने देशों के लिए सीनियर लेवल पर खेल रहे हैं, इसलिए हम भी ऐसा कर रहे हैं, लेकिन हमें टीम में सही संतुलन ढूंढने की जरूरत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^