हम तलवारों के बजाय अपने वोटों से अन्याय, जुल्म के खिलाफ लड़ रहे हैं:मान
29-May-2024 07:47 PM 8671
श्री आनंदपुर साहिब 29 मई (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिये मोरिंडा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। श्री मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब एक पवित्र और ऐतिहासिक भूमि है। यह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का शहीदी स्थल है, जिन्होंने हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ना सिखाया। उन्होंने कहा कि आज हम तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं और हमें आपके समर्थन की जरूरत है। आज हम अन्याय, अत्याचार और तानाशाही के खिलाफ तलवारों की बजाय अपने वोटों से लड़ते हैं। इसलिये इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी का साथ दें और आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग को संसद के लिये अपना प्रतिनिधि चुनें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^