हम जनता की संपत्ति औने-पौने दाम पर व्यक्ति विशेष को देने के खिलाफ-पायलट
18-Dec-2024 11:26 PM 8401
जयपुर 18 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि हम उद्योगपतियों के विरोधी नहीं है, जनता की संपत्ति को औने-पौने दाम पर व्यक्ति विशेष को दिया जा रहा है, इसके खिलाफ है। श्री पायलट शहीद स्मारक पर प्रदेश कांग्रेस के अड़ानी रिश्वत मामले एवं मणिपुर हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं राजभवन मार्च में शामिल होकर अपने उद्बोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा गत चार जून को लोकसभा के परिणाम के बाद जिस प्रकार की आक्रमण रणनीति को भाजपा सरकार अंजाम दे रही है। किस तरह से देश की प्रतिष्ठा को कुछ चुनिंदा लोगों के हाथ में दिया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^