हैती के अस्पताल पर बंदूकधारियों के हमले में तीन लोगों की मौत
25-Dec-2024 02:46 PM 1758
पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), 25 दिसंबर (संवाददाता) हैती में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक अस्पताल को फिर से खोलने की घोषणा के लिए आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान हथियारबंद लोगों ने पत्रकारों, पुलिस और चिकित्सा कर्मचारियों पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के जनरल अस्पताल में मंगलवार को हुए हमले में कई अन्य घायल हो गए। ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों में इमारत के अंदर कई लोग घायल या मृत दिखाई दे रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^