हॉकी ओलंपिक में भारत को पदक जिताना चाहती हूँ: उपासना
27-Sep-2022 07:30 PM 6890
बेंगलुरु, 27 सितंबर (संवाददाता) हॉकी जगत में बड़ी छलांगें लगाने वाली भारत की युवा मिडफील्डर उपासना सिंह ने मंगलवार को खुलासा किया कि वह हॉकी से पहले क्रिकेट खेला करती थीं और अब वह हॉकी ओलंपिक में देश को पदक जिताना चाहती हूँ। उपासना ने कहा, “मैं हमेशा से खेलों में रुचि रखती थी। मैंने क्रिकेट से शुरुआत की थी, लेकिन अपने कोच की सलाह पर हॉकी का रुख किया।” उन्होंने कहा कि युवावस्था में हॉकी खेलते हुए उन्हें चोट लगी थी जिससे वह हॉकी खेलने के लिये और अधिक तत्पर हो गयीं। उपासना ने महज 11 साल की उम्र से हॉकी खेलने शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि हॉकी खेलते हुए मुझे कई बार चोट लगी और मैं हार नहीं मानी और दृढता और समर्पण भावना के साथ हॉकी खेलने का फैसला किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^