हॉकी खिलाड़ी नीलकांता शर्मा और सुशीला चानू मुखरामबाम का इम्फाल पहुंचने पर स्वागत
11-Aug-2021 09:29 PM 7925
इम्फाल, 11 अगस्त (AGENCY) टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर घर लौटे पुरुष हॉकी टीम के नीलकांता शर्मा और महिला टीम की सुशीला चानू पुखरामबाम का यहां बुधवार को इम्फाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और शिक्षा मंत्री सोरोखैबम राजेन ने स्वागत किया। टोक्यो ओलंपिक में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में हवाई अड्डे पर एकत्रित लोगों ने भी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बीरेन ने पूर्वी इंफाल के कोंथा अहलूप में आयोजित हॉकी खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता नीलकांत शर्मा के स्वागत समारोह में घोषणा की कि राज्य मंत्रिमंडल ने अपनी हालिया बैठक में मणिपुर सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग में राज्य के ओलंपियंस के लिए नए 18 आरक्षित पद बनाए हैं। उन्होंने बताया कि नए बनाए गए इन पदों में ओलंपियंस के लिए सहायक निदेशक के 10 पद, पदक विजेताओं के लिए उप निदेशक के पांच पद और ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए संयुक्त निदेशक के तीन पद शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^