हॉकी इंडिया ने महिला जूनियर हॉकी टीम की घोषणा की
06-May-2024 03:32 PM 1956
नयी दिल्ली 06 मई (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने सोमवार को यूरोपीय दौरे के लिए 22 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की घोषणा कर दी है। डिफेंडर ज्योति सिंह को 21 से 29 मई तक होने वाले यूरोप दौरे के लिए भारत की 22 सदस्यीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कप्तान और मिडफील्डर साक्षी राणा उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के दो क्लबों ब्रेडेस हॉकी वेरेनिजिंग पुश और आरेंजी रूड से छह मैच खेलेगी। टीम की कप्तान ज्योति ने कहा कि टीम में अच्छा तालमेल हैं। हम सभी एक दूसरे को बखूबी जानते हैं। सभी कुशल और प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना सीखने के लिये बहुत अच्छा होगा। भारतीय टीम 21 मई को ब्रेडेस हॉकी वेरेनिजिंग पुश से पहला मैच और 22 मई को ब्रेडा में ही बेल्जियम के खिलाफ दूसरा मैच खेलेगी। इसके बाद 24 मई को बेल्जियम में मेजबान से मुकाबला होगा। जर्मनी के साथ 26 मई को ब्रेडा और 27 मई को जर्मनी में खेलना है। इसके बाद 29 मई को ब्रेडा में आरेंजी रूड से आखिरी मुकाबला होगा। गोलकीपर : अदिति माहेश्वरी, निधि डिफेंडर : ज्योति सिंह (कप्तान), लालथांटलुआंगी, अंजलि बारवा, पूजा साहू, ममिता ओरम, निरू कुल्लू मिडफील्डर : के सोनिया देवी, रजनी केरकेटा, प्रियंका यादव, के शिलेइमा चानू, साक्षी राणा (उपकप्तान), अनिशा साहू, सुप्रिया कुजूर फॉरवर्ड : बिनिमा धन, हिना बानो, लालरिंपुइ, इशिका, संजना होरो, सोनम, कनिका सिवाच।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^