हॉकी इंडिया ने गठित किया पुरुष सब-जूनियर कोर ग्रुप
19-Aug-2023 04:11 PM 5030
नई दिल्ली, 19 अगस्त (संवाददाता) देश में पुरुष हॉकी के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 40 सदस्यीय पुरुष सब-जूनियर कोर ग्रुप की शुरुआत की है। कोर ग्रुप में विशेष रूप से पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह शिविर के लिए सलाहकार और कोच के रूप में काम करेंगे। 21 अगस्त को राउरकेला के विश्व स्तरीय बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में शुरू होने वाला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर देश भर से सबसे होनहार और कुशल युवा खिलाड़ियों को इकट्ठा करने के केंद्र के रूप में काम करेगा। खिलाड़ियों का चयन हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^