हॉकी इंडिया ने एसवी सुनील को उनके 13 साल के शानदार करियर के लिए दी बधाई
01-Oct-2021 08:32 PM 4725
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (AGENCY) हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी फॉरवर्ड एवं स्टार स्ट्राइकर एसवी सुनील को शुक्रवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के साथ अपने 13 वर्ष के शानदार करियर को पूरा करने के लिए बधाई दी है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने भारतीय हॉकी में योगदान के लिए एसवी सुनील को बधाई देते हुए कहा, “ एसवी सुनील युवा हॉकी खिलाड़ियों की एक पूरी पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहे हैं। खेल और अनुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बेजोड़ थी और उन्होंने भारतीय हॉकी को कुछ बहुत ही यादगार प्रदर्शन दिए हैं। हॉकी इंडिया की ओर से मैं उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं। मैं उनके भविष्य के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^