हॉकी इंडिया करेगा सदस्य इकाई पोर्टल का जिला स्तर तक विस्तार
16-Jul-2023 10:37 PM 1985
नई दिल्ली, 16 जुलाई (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने रविवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय खेल महासंघ जिला इकाई अनुपालन के बारे में जानकारी शामिल करने के लिए सदस्य इकाई पोर्टल का विस्तार करेगा। इस पहल के तहत हॉकी इंडिया ने राज्यों की सदस्य इकाइयों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने राज्यों से जिला अनुपालन के लिए अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करें और इसे सदस्य इकाइयों के पोर्टल पर अपलोड करें ताकि हॉकी इंडिया अपनी प्रगति को ट्रैक कर सके और डेटा को पारदर्शी बना सके। इस कदम का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में सुशासन को बढ़ावा देना और साथ ही कागज पर निर्भरता को कम करने के लिए डेटा का डिजिटलीकरण करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^