हॉकी हरियाणा बना जूनियर हाकी का नया सरताज
05-Mar-2023 08:36 PM 3549
लखनऊ 05 मार्च (संवाददाता) राउंड ग्लास पंजाब को 3-0 से हराकर हॉकी हरियाणा ने 33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का ख़िताब रविवार को अपने नाम कर लिया। केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में हॉकी हरियाणा ने मैच के शुरू में ही प्रिंस के गोल से बढ़त हासिल कर ली। प्रिंस ने ये गोल नौवे मिनट में विरोधी के डिफेंस को भेदते हुए किया। इसके बाद दूसरे व तीसरे क्वार्टर गोल रहित रहे। चौथे क्वार्टर में 48वे और 59वें मिनट में हरियाणा ने एक के बाद एक दो गोल दाग कर टीम की बढ़त 3-0 कर दियाण्। जो अंत तक कायम रही। हरियाणा को फारवर्ड खिलाड़ियों के अच्छे खेल का फायदा मिला तो राउंड ग्लास पंजाब को कमजोर डिफेंस का खामियाजा भुगतना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^