हाॅकी चैंपियनशिप में 28 हॉकी अकादमी की टीमें कर रही भागीदारी
17-Oct-2021 10:12 PM 1768
भोपाल,17 अक्टूबर (AGENCY) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 18 से 27 अक्टूबर तक खेली जाने वाली प्रथम जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 में देश की शीर्ष 28 हॉकी अकादमियों की टीमें भागीदारी कर रही हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रथम जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 का आयोजन हॉकी इंडिया तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 18 से 27 अक्टूबर तक यहाँ मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है। चैंपियनशिप के मुकाबले स्टेडियम के नवीन एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर खेले जाएंगे। इसमें 28 हॉकी अकादमियों की टीमें भागीदारी कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^