हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की होगी चीन से भिड़ंत
19-Nov-2024 09:30 PM 4795
राजगीर, 19 नवंबर (संवाददाता) एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मंगलवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत ने जापान को 2-0 से और चीन ने मलेशिया को 3-1 से हराया। फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार को खेला जायेगा। बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और जापान के बीच काफी कड़ा मुकाबला हुआ। भारत ने जापान पर 2-0 की जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक-दूसरे को परखती नजर आई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का मुजाहिरा किया। हालांकि, भारत ने अधिकतर समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखते हुए जापान पर दबाव बनाए रखा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मेहमान टीम ने अपना गोल पोस्ट सुरक्षित रखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^