हाथरस हादसे के लिये सरकार जिम्मेदार: अखिलेश
03-Jul-2024 07:11 PM 1781
लखनऊ 03 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि हाथरस में हुए हादसे की घटना में पूरी सरकार और प्रशासन की लापरवाही है। श्री यादव ने जारी बयान में कहा कि सरकार और प्रशासन को पता है कि जब कभी इस तरह के कार्यक्रम होते है, बड़ी संख्या में लोग आते है। सरकार के पास जानकारी थी उसके बावजूद जरूरी इंतजाम नहीं किए गये। लापरवाही की वजह से जो जानें गयी है उसकी जिम्मेदार सरकार है। जानें बच सकती थी लेकिन सरकार एम्बूलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पायी। जो घायल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिला। न दवाएं मिली न ऑक्सीजन मिली। लोगों को बचाने का कोई इंतजाम नहीं था। इस सबके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^