हाकी: फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा और राउंड ग्लास पंजाब जीते
01-Mar-2023 09:48 PM 3563
लखनऊ 01 मार्च (संवाददाता) पिछले संस्करण की विजेता फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा और राउंड ग्लास पंजाब की टीम ने 33वीं आल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को खेले गए मैच में अपने-अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। केडी सिंह बाबू स्मारक सोसायटी के तत्वावधान में गोमती नगर के विजयंत खंड स्थित पद्मश्री मो. शाहिद सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में फ्लिर्क्स ब्रदर्स हरियाणा ने राजा करन हॉकी को 13-0 से और राउंड ग्लास पंजाब ने भीलवाड़ा राजस्थान को 8-0 से मात दी। वही मेजबान यूपी की ब्लू टीम को नवल टाटा ओडिशा ने 2-0 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^