ग्वालियर और शिवपुरी जिले में रहस्यमयी वस्तु गिरी आसमान से
18-Aug-2023 09:48 PM 2470
ग्वालियर/ शिवपुरी, 18 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल के ग्वालियर और शिवपुरी जिले में कुछ स्थानों पर आज कथित तौर पर आसमान से रहस्यमयी वस्तुएं गिरने से कौतूहल की स्थिति बन गयी। हालाकि इस वजह से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। धातु से बनी हुयीं नजर आ रहीं गोलाकार ये वस्तुएं ग्रामीण अंचल के खेतों में गिरी हैं और इसकी वजह से खेत में छोटे छोटे गड्ढे निर्मित हो गए हैं। इन वस्तुओं के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के दलों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना के संबंध में रिपोर्ट अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^