गुटेरेस जल्द ही सदस्य देशों के समक्ष सुधार प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे: दुजारिक
03-May-2025 01:29 PM 1292
संयुक्त राष्ट्र, 03 मई (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कुछ ही सप्ताह में सदस्य देशों के समक्ष संगठन के सुधार के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्री गुटेरेस ने मार्च में यूएन-80 पहल की शुरुआत की घोषणा की, जिसमें व्ययों को अनुकूलित करने के लिए इसके संचालन का ऑडिट शामिल है। ये सुधार अमेरिका की ओर से संयुक्त राष्ट्र बजट योगदान में कटौती और मानवीय परियोजनाओं के वित्तपोषण पर ट्रम्प प्रशासन के रुख के बीच किये जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^