गुंजन सिंह का गाना 'लियादी एगो मेक्सी' रिलीज
15-Jun-2023 07:20 PM 6071
मुंबई, 15 जून (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के लोकगायक गुंजन सिंह का गाना 'लियादी एगो मेक्सी' सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल म्यूजिक चैनल से रिलीज हो गया है।गाना 'लियादी एगो मेक्सी' को गुंजन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिल कर गाया है। वहीं, इस गाने को लेकर गुंजन सिंह भी उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि गाना 'लियादी एगो मेक्सी' को दर्शकों का खूब प्यार और दुलार मिलेगा। गुंजन सिंह ने कहा,गाना 'लियादी एगो मेक्सी' में मनोरंजन के सभी मसाले हैं। यह दर्शकों की जुबान पर एक बार में चढ़ जाने वाला गाना है। इस गाने में मस्ती है। रोमांस है। गर्मी की तपिश में महिलाओं के लिए संवेदना भी है। इस एक गाने में वह सब कुछ है, जो इस गाने को दूसरे गानों से अलग और रॉकिंग बनाती है। मुझे इस गाने को करते हुए बेहद मजा आया। अब यह जनता जनार्दन के पास है, वही हमारे गाने को हिट कराएंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि मनोरंजन वही, जो आपके दिल में उतर जाए। आपके लब उसको बार - बार गुनगुनाये। सारेगामा का कारवां ऐसे गानों से और आगे बढ़ रहा है। इसमें जितना योगदान हम मेकर्स , सिंगर्स और चैनल का है, उतना बराबर का योगदान भोजपुरी की प्यारी जनता का भी है। हमारे सफल होते प्रयोगों ने ये साबित कर दिया है कि भोजपुरी के ऑडियन्स अच्छे श्रोता हैं। तभी जब उन्हें गुणवत्ता के साथ भोजपुरी की आत्मा के करीब का कंटेन्ट मिलने लगा, तो अक्सर अश्लीलता के बदनाम सवाल भी कम होने शुरू हो गए। यह हम सबों के लिए गर्व की बात है। और हम वादा भी करते हैं कि अच्छे और सुरीले गानों का कारवां सारेगामा हम भोजपुरी से अनवरत जारी रहेगा। उसी कड़ी में गाना 'लियादी एगो मेक्सी' भी है, जिसे दर्शक खूब इन्जॉय कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^