गुजरात ने ओडिशा को 100 रनों से हराया
05-Jan-2025 09:15 PM 2845
जयपुर 05 जनवरी (संवाददाता) हेमांग पटेल (48), उर्विल पटेल (45) और रवि बिश्नोई (40 रन/चार विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गुजरात ने विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप ए में खेले गये मुकाबले में ओडिशा को 100 रनों से हरा दिया है। 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिशा की शुरुआत खराब रही और उसने 14 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान संदीप पटनायक और अभिषेक राउत ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी हुई। विशाल जायसवाल ने संदीप पटनायक(42) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद रवि बिश्नोई ने कार्तिक बिसवाल (नौ) और अभिषेक राउत (48) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद ओडिशा का कोई भी बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजी आक्रमण के आगे नहीं टिक सका। आशीर्वाद स्वैन(17) रन बनाकर आउट हुये। ओडिशा के सात बल्लेबाज दहाई आकंड़े तक भी नहीं पहुंच सके। गुजरात ने ओडिशा को 38.2 ओवर में 152 रन पर समेट कर मुकाबला 100 रनों से जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^