वेट लॉस और आंखों के लिए फायदेमंद है हरी प्याज
28-Sep-2021 05:49 PM 3982
मुंबई| चाउमीन, मनचूरियन में अक्सर आपने हरी प्याज को देखा होगा। इसका स्वाद बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। आप भी घर में अक्सर हरी प्याज की सब्जी बनाती होंगी या फिर किसी चायनीज डिश को गार्निश करने के लिए इस्तेमाल करती होंगी। रोजाना में खाई जाने वाली प्याज की तुलना में इसका स्वाद थोड़ा हल्का होता है। हालांकि, ये न केवल स्वाद में अच्छी होती हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होती हैं। हरी प्याज को आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना की डाइट में हरी प्याज को शामिल करने के फायदे। आंखों के लिए अच्छा होता है हरी प्याज में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो हमारी आंखों की सुरक्षा करते हैं। यह आंखों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने और सामान्य रोशनी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। वेट लॉस के लिए अच्छा होता है हरी प्याज पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। साथ ही इसमें कैलोरी और फैट का स्तर बहुत कम होता है। यह निश्चित रूप से वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर होता है जो वास्तव में आपके शरीर के लिए स्वस्थ होता है और वजन घटाने को बढ़ावा देता है। Green onion..///..green-onion-is-beneficial-for-weight-loss-and-eyes-320251
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^