ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही सरकारः प्रो. कुमार
08-Dec-2024 10:24 PM 4882
धर्मशाला, 08 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने कहा है कि वर्तमान सरकार सभी गारंटियों को चरणबद्व तरीके से पूरा कर रही है। श्री कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है और लोगों की आर्थिकी में इसके महत्व को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने रविवार को होटल कुनाल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपनी गारंटी के अनुसार वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से गेहूं 40 रुपये और मक्की 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस ब्रांड का शुभारम्भ किया जाएगा और इसे बाजार में उपलब्ध करवाया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^