गोवा में कोरोना के 500 नए मामले दर्ज
31-Jan-2022 10:47 PM 1604
पणजी, 31 जनवरी (AGENCY) गोवा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 500 नए मामले सामने आने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,760 हो गयी। इस दौरान 2,659 नमूनों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्य में 11 लोगों की मृत्यु होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,693 हो गयी है। इसी अवधि में संक्रमण से 1,387 लोग ठीक हुए हैं। संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर 94.79 प्रतिशत है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^