गोवा में छापे में 11 लोग गिरफ्तार, 27 लाख रुपये जब्त
17-Apr-2022 02:18 PM 7378
पणजी, 17 अप्रैल (AGENCY) गोवा में पुलिस ने रविवार को एक स्टार होटल के कसीनो में अवैध 'लाइव गेमिंग' के दौरान छापे मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया और 27 लाख रुपये जब्त किये। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नेपाल, गोवा और सिक्किम के हैं। उन्हें एक लाइव गेम खेलते हुए हिरासत में लिया गया, जिसे स्थानीय लोग अंदर-बाहर के नाम से जानते हैं। पुलिस ने बताया कि एक स्टार होटल में सक्षम अधिकारियों की अनुमति के बिना ‘लाइव गेमिंग’ की अनुमति दी गयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^