गोण्डा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार
25-Dec-2024 07:28 PM 2853
गोण्डा, 25 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली इलाके में बुधवार को पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को घायल हालत में धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि महिलाओं से टप्पेबाजी व अन्य जघन्य मामलों में वांछित बदमाश सुनील कश्यप की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी l उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील लखनऊ-गोण्डा मार्ग पर स्थित ब्रह्मचारी स्थान के सामने से गज्जू पुरवा जाने वाले रास्ते से किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से जा रहा था कि मुखबिर की सूचना पर रास्ते में विशेष कार्य बल व थाना पुलिस की टीम नें उसे रोकना चाहा लेकिन बदमाश में दुस्साहस दिखाते हुये पुलिस पर ही फ़ायरिंग शुरू कर दी , जवाबी कार्रवाई पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^