गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'करिहईया डोले' रिलीज
17-May-2025 10:50 AM 7191
मुंबई, 17 मई (संवाददाता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का लोकगीत 'करिहईया डोले' रिलीज हो गया है।गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में नया भोजपुरी धमाकेदार लोकगीत 'करिहईया डोले' दर्शकों के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने बताया कि 'जब यह गाना मुझे गाने को मिला तो इसका लिरिक्स पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस गाने को गाते समय मुझे मजा आया। यह गाना श्रोताओं को बहुत पसंद आ रहा है। इसके लिए मैं बहुत खुश हूं। साथ ही मेरा गाया हुआ यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ है, जोकि मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है।'काजल त्रिपाठी ने कहा कि 'यह गाना मस्ती से भरपूर है, जिसे देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार गाना की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'करिहईया डोले' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर सैंडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^